मेरा शहर!

विशाल भारत भूमि के हृदय के वाम में अवस्थित वर्तमान उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर विंध्य पर्वत श्रृंखला की छोटी - छोटी पहाड़ियाँ हैं | इन पहाड़ियों पर हैं इतिहास के कुछ अनमोल और अनूठे किस्से, कई धार्मिक स्मारक और शिलायें  जिनपर अंकित हैं कुछ पदचिह्न, उनके, जिनको श्री हरि के सप्तम अवतार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम से जानते और पूजते हैं | यहाँ एक छोटा सा क़स्बा (हाँ, छोटा सा क़स्बा ही तो है अभी) है -
चित्रकूट

वर्तमान समय में धार्मिक तपोस्थली चित्रकूट उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश दोनों राज्यों में सम्मिलित है | एक ओर जहाँ उत्तर प्रदेश में जनपद चित्रकूट है तो वही दूसरी ओर मध्य प्रदेश के सतना जनपद में धर्म नगरी चित्रकूट का कुछ अंश आता है | ऐसा उल्लेख है कि प्रभु श्री राम ने अपनी वनस्थली चित्रकूट को ही बनाया था और वनवास के १२ वर्ष यहीं व्यतीत किये थे |

प्रभु श्री राम की तपोभूमि धर्मस्थली चित्रकूट मुख्यतः पाँच कस्बों में फैली हुयी है | कर्वी, सीतापुर, कामता, नयागांव और खोही |



चित्रकूट कैसे पहुँचे ?
चित्रकूट पहुँचने के लिए सड़क मार्ग, रेल मार्ग एवं वायु मार्ग तीनों उपलब्ध हैं |

नजदीकी बस स्टैंड :
१. कर्वी, उत्तर प्रदेश |
२. मेला बस स्टैंड, बेडी पुलिया, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश |
३. सतना बस स्टैंड, चित्रकूट, मध्य प्रदेश |

नजदीकी रेलवे स्टेशन :
१. चित्रकूट धाम कर्वी, उत्तर प्रदेश |
२. शिवरामपुर, उत्तर प्रदेश |
३. सतना, मध्य प्रदेश |

नजदीकी हवाई अड्डा :
१. चित्रकूट हवाई अड्डा, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश (फिलहाल पर्यटन के लिए चालू नहीं है) |
२. बमरौली हवाई अड्डा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश |



No comments:

Post a Comment

नज़्म : उसके एक दीवाने हम भी हैं

नज़्म : उसके एक दीवाने हम भी हैं ~ इक दीवानी लड़की है जो खुद में खोई रहती है उसकी इस मासूम अदा के एक दीवाने हम भी हैं उस दीवानी लड़की क...